मलाइका-सीमा का दोस्ताना अंदाज़

मुंबई। बालीवुड की मशहूर हस्तियां मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह एक बार फिर साथ नजर आईं और इस बार उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। दोनों को हाल ही में मुंबई के एक कैफे में स्पॉट किया गया, जहां वे काफी कैजुअल और खुशमिजाज अंदाज़ में दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हंसते-बोलते बाहर आ रही हैं और पपराज़ी को भी मुस्कुराकर पोज दे रही हैं। उनके इस बिंदास और बेस्ट फ्रेंड्स वाले अंदाज़ को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका और सीमा, नेटफ्लिक्स शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी साथ नजर आ चुकी हैं और उनकी दोस्ती वहां से ही लाइमलाइट में आई थी। दोनों ही अपने स्टाइल और बेबाक पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, बॉलीवुड की सबसे कूल फ्रेंडशिप, दोनों का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट। इन तस्वीरों से एक बार फिर साबित हुआ कि बॉलीवुड में कुछ दोस्तियां वाकई समय के साथ और गहरी हो जाती हैं।

‘आयशा’ के 15 साल पूरे
सोनम कपूर की चर्चित फिल्म आयशा को रिलीज़ हुए पूरे 15 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी अपनी यादें ताज़ा कीं और इस प्रोजेक्ट को अपने करियर के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक बताया। इंस्टाग्राम पर सोनम ने फिल्म से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 15 साल पहले हमने एक स्टाइलिश और फन फिल्म बनाई थी ‘आयशा’। यह मेरे दिल के बेहद करीब है। इसने मुझे फैशन और फिल्म दोनों के लिए नए नजरिए दिए। राजश्री ओझा द्वारा निर्देशित ‘आयशा’ एक यंग, शहरी लडक़ी की कहानी थी जो जेन ऑस्टेन के नॉवल ‘एमा’ पर आधारित थी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ अभय देओल, अमृता पुरी, और लिसा हेडन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसकी स्टाइलिंग और संगीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैन्स ने भी कमेंट्स में सोनम की परफॉर्मेंस और फिल्म के स्टाइलिश लुक्स को याद किया। कईयों ने लिखा, आयशा आज भी टाइमलेस फिल्म लगती है।