नई दिल्ली
भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर एक बार फिर से तंज करते हुए यह कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा।
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर सोमवार सुबह राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें नए तरीके से पेश करने पर तंज करते हुए यह कहा कि ब्रांड भले ही नया हो, लेकिन है यह पुराना ही।
इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कटाक्ष करते हुए और विपक्षी गठबंधन को हॉट एयर आई.एन. डी.आई.ए. करार देते हुए यह भी लिखा कि, कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा।
इससे पहले भाजपा ने रविवार को भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए कटाक्ष किया था कि "कुछ प्रक्षेपण इसरो से भी परे भी हैं।" उल्लेभखनीय है कि, रियल वर्ल्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई लगातार जारी है और दोनों ही दल एक दूसरे दल के नेताओं पर तीखा निशाना साधते रहते हैं।

More Stories
सायोनी घोष हों या काकोली घोष दस्तीदार… BJP ने TMC के बागियों से क्यों बनाई दूरी?
नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती
आकाश आनंद की वापसी के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया संन्यास, मायावती से बोले- ‘आपका आदेश सर्वोपरि’