आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पेनुगांचिप्रोलु मंडल के थोटाचेरला गांव के पास एनएच 65 पर एक निजी ट्रैवल बस पलट गई। इस हादसे में लगभग 10 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। एसीपी जनार्दन ने बताया की घायलों को अस्पताल पहंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
हैदराबाद से आ रही बस विजयनगरम जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे और दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।
मामला दर्ज और चल रही जांच
नंदीगामा एसीपी जनार्दन नायडू ने कहा, 'एनएच 65 पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। 10 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें नंदीगामा और विजयवाड़ा के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। बस हैदराबाद से विजयनगरम की ओर जा रही थी। सहायक उपाय किए गए है।' नादिगामा एएसपी ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

More Stories
नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ! ब्रिटेन में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे, प्रत्यर्पण की राह आसान
WhatsApp Username विवाद: सरकार ने Meta को 9 जुलाई तक का समय दिया, कहा- बढ़ सकते हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले
Crude Oil Production: तेल बाजार में बड़ा खेल! 7 देशों के फैसले से बदल सकते हैं कच्चे तेल के दाम