रायपुर.
लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक कसावट और फील्ड में निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (मंत्रालय) द्वारा महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है। यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।
इन प्रमुख उप अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार कुल 91 उप अभियंताओं को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार चन्द्राकर को रायपुर से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग, चुम्मन लाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर, मंगल प्रसाद चन्द्राकर को महासमुंद से विधानसभा संभाग रायपुर और मुकेश नायक को महासमुंद से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर स्थानांतरित किया है। इसी तरह अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी, संतोष कुमार साहू को गरियाबंद से विधानसभा संभाग रायपुर और माया ताम्रकार को बेमेतरा से दुर्ग संभाग भेजा है।

More Stories
घटिया मकान बनाने पर गृह निर्माण मंडल को लौटानी होगी रकम, ब्याज और मुआवजा भी देगा
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; 5 की मौत, 14 घायल 2. छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी बस, पांच लोगों की मौत, 14 घायल 3. रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर मौत का मंजर, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की जान गई, 14 घायल
शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी