साउथ
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ इन दिनों बॉक्स आॅफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। फिल्म में महेश का राउडी अवतार है और ऐसे में वो कई सीन में बीड़ी पीते नजर आए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि फिल्म के इन स्मोकिंग सीन की शूटिंग के चलते उनकी हेल्थ पर क्या बुरा असर हुआ। साथ ही महेश ने कहा कि वो किसी भी तरह की स्मोकिंग को प्रमोट नहीं करते।
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस हैरिका एंड हसीनी क्रिएशंस को दिए एक इंटरव्यू में महेश ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बीड़ी पीने की वजह से वो माइग्रेन से परेशान रहे। हालांकि, बाद में फिल्म के डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने आयुर्वेद की मदद से इसका इलाज निकाला। फिर महेश ने आयुर्वेदिक बीड़ी की मदद से बाकी फिल्म की शूटिंग पूरी की। महेश ने कहा, ना मैं स्मोक करता हूं और ना ही स्मोकिंग प्रमोट करता हूं। यह एक आयुर्वेदिक बीड़ी थी जो क्लोव की पत्तियों से बनी थी। हालांकि, इससे पहले मेकर्स ने मुझे रियल बीड़ी दी थी जिससे मुझे माइग्रेन हो गया। मैंने डायरेक्टर को बताया, फिर उन्होंने रिसर्च की और मेरे लिए यह आयुर्वेदिक बीड़ी लेकर आए। इसमें सिर्फ क्लोव और मिंट का फ्लेवर था, टोबैको नहीं था। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने दो साल के गैप के बाद एक्शन पैक्ड एंटरटेनर ‘गुंटूर कारम’ के जरिए थिएटर्स में कमबैक किया है। फिल्म ने 5 दिनों में देशभर में 94 करोड़ 50 लाख और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

More Stories
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा