महासमुंद.
महासमुंद में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने धड़ल्ले से चल रहे रेत केओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में नांदगांव के पास रेत से भरे 25 हाइवा वाहनों को रोककर वजन कराया गया, जिसमें वाहनों में क्षमता से अधिक रेत भरा हुआ पाया गया। जिसपर खनिज विभाग ने वाहनों को जब्त करते हुए चलानी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया है।
यदि वाहन मालिक चालान जमा नहीं करता तो मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि अभी रेत खदानों में खनन का परमिशन किसी भी रेत खदान को नहीं है। इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। साथ ही डंप किए गये रेत का क्षमता से अधिक परिवहन किया जा रहा है। इन ओवरलोड वाहनों से गांव की सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई है। सरकार बदलने के बाद ग्रामीणों की इन्हीं शिकायतों को लेकर खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

More Stories
बल्क परचेस से छत्तीसगढ़ की आवासीय योजनाओं को मिली रफ्तार
पीएम जनमन आवास में ठगी, ठेकेदार पर FIR दर्ज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की