ठाणे
शहर के एक पुलिस थाने में एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल मंगलवार को शिल-दाइघर पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात थी। तभी बीट मार्शल एक महिला और दो पुरुषों को थाने लेकर आए। महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना चाहती थी।
प्रवक्ता ने बताया कि बाद में महिला का पति दो अन्य महिलाओं के साथ कथित तौर पर थाने में घुस आया। उन्होंने बताया कि थाने में घुसी दोनों महिलाओं ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी और शिकायत दर्ज करवाने आई महिला के साथ झगड़ा किया।
प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने दोनों महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने कांस्टेबल के कथित तौर पर बाल खींचे, उसे अपशब्द कहे तथा वहां से भागने से पहले उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़