महाराष्ट्र
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने दावा किया है पटोले एक सांसद की मौत की कामना करते हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अकोला और महाराष्ट्र की जनता से माफी की मांग की है। खास बात है कि यह विवाद ऐसे समय पर शुरू हुआ है, जब कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है।
फडणवीस ने पटोले के एक भाषण का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में न्यायपत्र जारी करती है, वहीं उनके महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले भरी सभा में एक सांसद की मृत्यु की कामना करते हैं। असंवेदनशीलता का यह नीचतम स्तर है। महाराष्ट्र की यह संस्कृति नहीं कि हम विरोधियों की मृत्यु की कामना करें।' उन्होंने आगे लिखा, 'महाराष्ट्र और अकोला की जनता की तुरंत माफी मांगे। सांसद संजय धोत्रे जी को लंबी आयु प्राप्त हो। ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
भाजपा ने कांग्रेस के न्यायपत्र को झूठ का पुलिंदा बताया
भाजपा ने ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' करार दिया और आरोप लगाया कि देश में दशकों तक शासन करने वाली इस पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए कांग्रेस इस तरह का चुनावी घोषणापत्र लेकर आई है।
त्रिवेदी ने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस आज 'न्याय' की बात कर रही है लेकिन उसकी सरकारों ने सत्ता में रहते हुए न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम रखा है 'न्याय पत्र'। मतलब इन्होंने मान लिया है कि 55 साल इन्होंने अन्याय किया है। कोई नई नवेली पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) जैसी होती और वह कहती तो समझा जा सकता था।'

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद