भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को जानकारी दी कि कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में खनिज सम्मेलन में मध्यप्रदेश की प्रशंसा हुई है। सबसे ज्यादा माईनिंग ब्लॉक नीलाम करने पर मध्य प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को जानकारी दी कि भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर खनिज क्षेत्र में मध्य प्रदेश आगे है। भोपाल में आयोजित सम्मेलन में आज मध्य प्रदेश द्वारा खनिज क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की गई और समीक्षा भी की गई है, इससे मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में अधिक आगे बढ़ते हुए बेहतर कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई इस जानकारी पर मध्य प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मंत्रियों ने मेज थपथपा कर हर्ष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि खनिज साधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा देश में 29 खनिज ब्लॉकों की नीलामी कर प्रथम स्थान हासिल किया गया है। आज केंद्रीय खान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से मध्य प्रदेश ने सम्मान प्राप्त किया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खनिज साधन विभाग मध्य प्रदेश की टीम द्वारा ग्रहण किया गया। मंत्रि -परिषद की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई।

More Stories
संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव जैन
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान
प्रयोगशालाओं के तकनीकी प्रशिक्षण से शिक्षकों की क्षमता में होगी वृद्धि : सचिव डॉ. गोयल