भोपाल
अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हो जाने के बाद मध्यप्रदेश के साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग अयोध्या की मुफ्त हवाई यात्रा कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में इसका प्रावधान करने वाली है।
मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र लोधी का कहना है कि भाजपा सरकार बुजुर्गो को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराती है अब वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करें इसके लिए सरकार योजना बना रही है। उन्होंने कहा 22 जनवरी को मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में हर घर में दीपावली का माहौल होना चाहिए। रामलला पुन: विराजमान हो रहे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भगवान राम की यादों को संजोया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चित्रकूट में रामवन गमन पथ जहां भगवान राम के चरण पड़े उन्हें चिन्हित कर परिष्कृत करने की योजना भी बन रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव