भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य में 24 घंटे बाजार खुलने से अर्थव्यवस्था को पंख लग जाएंगे।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, '24 घण्टे खुलेंगे बाजार, बढ़ेगा व्यापार। अब प्रदेश में दिन-रात खुलेंगे बाजार, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख!'
राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के कुछ चुनिंदा हिस्सों में 24 घंटे व्यापारिक गतिविधियों के संचालन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पिछले दिनों श्रम विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

More Stories
एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान
SC कोटे से प्रोफेसर बने, सत्यापन में जाति प्रमाण पत्र फर्जी निकला; सागर यूनिवर्सिटी के डीन निलंबित
ब्रिक्स देश साझी संस्कृति, शांति और पारस्परिक सम्मान के सूत्र से बंधे हैं: केंद्रीय मंत्री शेखावत