उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर की चिंतामन यूनिट में पहुंचे यहां पर पहुंचकर उन्होंने लड्डू प्रसादी बनाई और इसकी पैकिंग भी की आपको बता दें की मुख्यमंत्री यहां पर निरीक्षण पर पहुंचे महाकाल मंदिर की लड्डू यूनिट में लड्डू बनाने की प्रक्रिया 3 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी। आज चौथे दिन की सुबह तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लाख लड्डू बन चुके हैं। इन लड्डुओं को पांच ट्रैकों के जरिए अयोध्या पहुंचाया जाएगा।
22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे और भगवान राम को प्रसाद स्वरूप यह लड्डू प्रसादी चढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के चिंतामन यूनिट में पहुंचे और यहां पर उन्होंने लड्डू प्रसादी बनाई इस दौरान उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लड्डू बना रहे कारीगरों से चर्चा करते भी नजर आए।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव