मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि माधुरी दीक्षित एक्सप्रेशन और डांस की क्वीन हैं और उनके साथ काम करना सीखने का अनुभव है। सुनील शेट्टी, ,डांस दीवाने में माधुरी दीक्षित नेने के साथ को-जज हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, माधुरी एक्सप्रेशन और डांस की क्वीन हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का अनुभव है।
माधुरी मेरी केयर करती हैं, क्योंकि वह जानती थी कि मैं कुछ नया करने जा रहा हूं। उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ इसे आसान बना दिया है, और सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि टीम और भारती ने मेरी काफी मदद की है। टीम ने मुझे सिखाया है कि सब कुछ कैसे काम करता है और वे सभी बहुत अच्छे हैं। मैं यहां से बहुत सी चीजें घर ले जाऊंगा और एक एक्टर और इंसान के रूप में मैं हमेशा उनसे प्रभावित रहा हूं। वह अपनी मुस्कान से सभी को अपना बना लेती हैं।

More Stories
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम
रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?