भोपाल
23 से 25 अगस्त 2024 तक सीनियर वर्ल्ड केनो चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन उज्बेकिस्तान में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस केनो चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के 7 खिलाड़ी और 3 प्रशिक्षक सहित कुल 10 सदस्यीय दल उज्बेकिस्तान गया हुआ है। खेल अकादमी की क्याकिंग केनोइंग खिलाड़ी दीपा राजपूत ने विश्व चैम्पियनशिप के फायनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। दीपा राजपूत सी-1 500 मी. में फायनल खेलेंगी। फायनल मुकाबला 25 अगस्त 2024 को है। कु. दीपा की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग ने उनका उत्साहवर्धन करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More Stories
CM यादव ने शुजालपुर में सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को VC के माध्यम से संबोधित किया, नव-दम्पत्तियों को दी बधाई
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त