रायपुर.
मचांदुर चौकी क्षेत्र में प्रेमी जोड़ो ने खेत में लगे खार के लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मचांदुर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि स्टेशन मरोदा निवासी कौशल विश्वकर्मा (27) और खोपाली गांव की मिनाक्षी यादव (25) ने ग्राम खोपली स्थित खार के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची मचांदुर पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना की। मिनाक्षी यादव शादीशुदा थी। वहीं, कौशल विश्वकर्मा अविवाहित है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोकलाज के डर से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश