September 25, 2026

सतना में सरपंच को लोकायुक्त टीम 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, तो किया हमला

सतना

सतना की चोरहटा पंचायत में लोकायुक्त रीवा की टीम पर हमला हो गया। टीम ने यहां दबिश देकर सरपंच संजीव सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सरपंच समर्थकों ने पथराव कर दिया। लोकायुक्त टीम के सदस्य हमले से बचते हुए किसी तरह आरोपी सरपंच को अपने साथ लेकर रीवा चली गई।