सरगुजा/बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री पवन साय ने आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इसमें कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विधायक पुन्नूलाल मोहले, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मधुसूदन यादव, रजनीश सिंह और निरंजन सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े और चंपा देवी पावले, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए शिवरतन शर्मा, कृष्णा राय, लक्ष्मी वर्मा, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सरला कोसरिया पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जशपुर जिले के लिए पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अनुराग सिंहदेव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री पवन सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

More Stories
बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश, शासकीय भवनों के वर्टिकल व आधुनिक डिजाइन तथा नई तकनीक से निर्माण पर जोर
कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान