भोपाल
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अम्बाडे ने शुक्रवार 27 फरवरी को वन भवन मुख्यालय में वन विभाग विधिक प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया गया।
विधिक प्रकोष्ठ वन विभाग मध्यप्रदेश की केन्द्रीय संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगा। प्रकोष्ठ उन समस्त न्यायिक एवं अर्द्ध न्यायिक कार्यवाहियों का प्रबंधन, समन्वय एवं अनुश्रवण करेगा जिनमें विभाग पक्षकार है। साथ ह़ी यह विवादों के रोकथाम के लिये विभागीय कार्यों को सक्रिय कानूनी सहायता प्रदान करेगा।
इस अवसर पर समस्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम वर्मन ने लगाया एक वृक्ष
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई
MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा