भोपाल
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को हटाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेटर लिखकर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें अक्षम बताया है। पद से हटाकर किसी नए अधिकारी को चीफ सेक्रेटरी बनाने का अनुरोध किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने वाला था। एक्सटेंशन 1 जून से 30 नवंबर 2023 के लिए है। बैंस 1985 बैच के IAS हैं। उनका रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 को हुआ था। तब भी राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने (मई 2023) तका एक्सटेंशन दिया था।

More Stories
यूपी: सपा की नजर प्रदेश के दलित वोटों पर, 15 मार्च को कांशीराम जयंती मनाएगी पार्टी
मिशन 2027: बीजेपी का ‘D प्लान’ तैयार, सपा की PDA रणनीति को चुनौती
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2024: सात सीटों के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान