रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रभु जीसस क्रिस्ट के जन्मदिन क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने कहा, त्याग, बलिदान, मानवता, प्रेम के प्रतीक विश्व विख्यात प्रभु यीशु मसीह के मानने वालों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। दुनिया के अधिकांश हिस्सों में इसे प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस ना सिर्फ धार्मिक मायनों में एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, बल्कि इसका एक सांस्कृतिक नजरिया भी है. इस दिन एक दूसरे को उपहार दिए जाते हैं और प्यार व खुशियां बांटी जाती हैं।

More Stories
अचानकमार टाइगर रिजर्व खुला, 18 बाघों के जंगल में पर्यटक उठा सकेंगे सफारी का रोमांच
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार घोषित, डुमन लाल ध्रुव और संजू देवी सम्मानित
रायपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, संजय श्रीवास्तव ने किया याद