नई दिल्ली
आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने 200 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। निकाले गए कर्मचारी मुख्य रूप से डिलीवरी और सपोर्ट डिपार्टमेंट में थे। इसका असर फ्रेशर्स या जूनियर पर नहीं पड़ा है बल्कि कथित तौर पर मिडियम और सीनियर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। कंपनी ने अपनी हालिया परफॉर्मेंस की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आगे भी कंपनी छंटनी कर सकती है। जनवरी महीने में इसका ऐलान हो सकता है। बता दें कि कंपनी में कुल 24,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
क्या कहा कंपनी ने: L&T के प्रवक्ता ने बताया- यह हमारे रेग्युलर परफॉर्मेंस समीक्षा का हिस्सा है। हम साल भर लगातार नियुक्तियां कर रहे हैं। खासकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और एआई डिपार्टमेंट में ज्यादा भर्तियां हुई हैं।
राजस्व पर कंपनी ने अनुमान घटाया: पिछले महीने, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को कम कर दिया था। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर ₹315.4 करोड़ हो गया, लेकिन चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान कम कर दिया गया। इस बीच, शुक्रवार को कंपनी के शेयर 4536 रुपये पर बंद हुए। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में मामूली तेजी देखने को मिली है।
लगातार हो रही छंटनी
बता दें कि त्योहारी सीजन के बीच कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है। इसी कड़ी में एडुटेक कंपनी फिजिक्सवाला द्वारा 120 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले लिंक्डइन ने अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में अपने इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में लगभग 700 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी। आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में अब तक लगभग 14,000 लोगों को स्टार्टअप कंपनियों से निकाल दिया गया है। इनमें से ज्यादातर आईटी बैकग्राउंड से जुड़े लोग हैं।

More Stories
GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?
KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद