भोपाल
क्षेत्रीय राजस्व आसूचना निदेशालय भोपाल, जोनल राजस्व आसूचना निदेशालय इंदौर एवं स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए इटारसी रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस से वन्यप्राणी इंडियन टेंट टर्टल जो की कछुआ की एक दुर्लभ प्रजाति है, का अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो आरोरिपयों को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं एवं लखनऊ से दुर्लभ प्रजाति के कछुआ को लेकर चेन्नई जा रहे थे। दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में इंडियन टेंट टर्टल जप्त किए गए हैं। दुर्लभ प्रजाति के यह कछुए वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के वन्यप्राणी हैं, जिनकी तस्करी एवं अवैध प्रतिबंधित है, जिनकी तस्करी करने वाले आरोपियों को अधिकतम 7 वर्ष तक के कारावास एवं न्यूनतम 25000/- रुपए दण्ड देने का प्रावधान है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में पेश किया गया है, जहां से उन्हें फॉरेस्ट रिमांड पर ले कर प्रकरण में अग्रिम जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रकरण में संगठित गिरोह के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले है। अग्रिम विवेचना जारी है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन