चेन्नई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की भाभी से जुड़ी 2.49 एकड़ जमीन जब्त की है। इस जमीन की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। करूर स्थित संपत्ति का पता ईडी ने बुधवार को तलाशी के बाद लगाया था। इस जमीन को जब्त कर ली गई है।
ईडी ने बयान में बताया कि जमीन करूर जिले में सलेम बाईपास पर स्थित है। इसे सेंथिल बालाजी के भाई आरवी अशोक बालाजी की सास पी.लक्ष्मी द्वारा अधिग्रहीत किया गया था। बाद में, इसे लक्ष्मी ने अपनी बेटी और अशोक की पत्नी निर्मला को उपहार में दे दिया। ईडी ने कहा कि जांच में सामने आया कि पी.लक्ष्मी ने 2.49 एकड़ की यह जमीन अनुराधा रमेश से महज 10 लाख रुपये में हासिल ली।
हालांकि जमीन की वास्तविक कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि पी. लक्ष्मी के आय स्रोत की जांच में सामने आया कि उनके पास आय का कोई विश्वसनीय साधन नहीं है और जमीन खरीदने के लिए पुराने आभूषण बेचकर 10 लाख जमा करने का उनका दावा खोखला साबित हुआ।

More Stories
विदेशी कंपनी ला रही नई इलेक्ट्रिक हैचबैक, धांसू फीचर्स के साथ, बढ़ेगी पंच और टियागो ईवी की टेंशन
ईरान युद्ध का असर: सप्लाई संकट की आशंका के बीच उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर
8वां वेतन आयोग करेगा बड़ा फैसला! क्या केंद्रीय कर्मचारियों के HRA और सिटी कैटेगरी में होगा बदलाव?