भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जनसंघ के समय से आज तक सार्वजनिक जीवन में जिस प्रकार से आडवाणी ने अपना स्थान बनाया, वह नि:संदेह प्रशंसनीय है। उन्हें संसदीय जीवन का लंबा अनुभव है। सामाजिक जीवन के साथ-साथ राजनैतिक जीवन में वे निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने पत्रकार के रूप में भी अपनी पहचाई बनाई।
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। यह हम सबके लिए अत्यंत गौरव और आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से भी लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में आज यह बात कही।

More Stories
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे