पुणे.
श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बायीं जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण रविवार को विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गये। कुमारा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने उनके स्थान पर दुशमंत चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
कुमारा ने श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे। चमीरा को विश्व कप के लिए श्रीलंका की शुरुआती टीम में जगह नहीं दी गई थी क्योंकि वह लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में हालांकि चमीरा और एंजेलो मैथ्यूज को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया था। मैथ्यूज को पहले ही चोटिल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जगह टीम में शामिल कर दिया गया था।

More Stories
वर्ल्ड कप में भारत की ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान से 2 बार भिड़ंत संभव, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किल
BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय टीम में दो बदलाव; प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर बाहर
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल तय, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे