भोपाल
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच आज 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डाली जाएगी। बता दे कि हर माह की 10 तारीख को यह राशि डाली जाती है, लेकिन गुड़ी पड़वा पर्व को देखते हुए इस बार सरकार ने पांच दिन पूर्व महिलाओं के खाते में 1250 रुपये डालने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि 'मेरी प्यारी लाड़ली बहनों, तुम खुश रहो, यही तुम्हारे भैया का प्रयास है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस बार तुम्हारे खाते में "लाड़ली बहना योजना" की राशि 5 दिन पहले आ रही है। आप सभी बहनों को बधाई, शुभकामनाएं!'
क्या है लाड़ली बहना योजना?
मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छिले वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर माह डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपये डाले जाते थे, वहीं अब इा राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है।

More Stories
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा
NEET परीक्षा के लिए MP में कड़े इंतजाम, सेंटरों पर जैमर-CCTV; भोपाल, इंदौर और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना