भोपाल
रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी पड़ोसन से दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता किसी काम को लेकर उसकी पत्नी से मिलने उसके घर पर पहुंची थी। लेकिन उस वक्त उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।
जैसे ही महिला वापस लौटने लगी, आरोपित ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म कर दिया। महिला ने घर लौटकर अपने पति को पूरी बात बताई और इसके बाद फरियाद लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
रातीबड़ पुलिस के अनुसार नीलबड़ के ग्राम कलखेड़ा में 45 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करती है। मंगलवार को वह अपनी पड़ोसन से मिलने उसके घर गई थी। उस वक्त पड़ोसन अपने घर में नहीं थी। सिर्फ उसका पति कैलाश यादव था।
कैलाश ने पड़ोसन को बातों में उलझाया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने महिला को धमकी भी दी। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या के बाद गांधीसागर बना दूसरा घर, अब नौरादेही के जंगल में तैयार 8 बाड़े, जल्द शिफ्ट होंगे चीते
एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई तेज, पक्ष-विपक्ष की याचिकाएं अलग करने के निर्देश
एमपी में राजनैतिक नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बढ़ा दबदबा, 5 समर्थकों को दिलाए बड़े पद