मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर के रिलीज होने की डेट बताई है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान और पूजा हेगड़े एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस पोस्टर के साथ बताया है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More Stories
‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रॉबर्ट डाउनी जूनियर बनेंगे डॉक्टर डूम, MCU में विलेन के रूप में वापसी