मुंबई.
कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 77.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब कियारा फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान फरहान अख्तर ने संभाली है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि इस फिल्म के लिए कियारा ने 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो अभी तक उनके करियर की सबसे ज्यादा फीस है। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 13 करोड़ रुपये फीस लेने वाली खबर महज एक अफवाह है। एक सूत्र ने कहा, यह फीस अपने आप में सोची गई जैसी लगती है। एकमात्र बात यह है कि अभी तक सितारों के साथ किसी फीस पर चर्चा नहीं की गई है, यहां तक कि रणवीर सिंह के साथ भी नहीं। डॉन 3 में कियारा की जोड़ी दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह से होगी, जिसे पहली बार देखा जाएगा। डॉन 3 सुपरहिट फ्रैंचाइजी डॉन की तीसरी किस्त है। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान के साथ डॉन की पहली दोनों किस्तों को बड़े बजट पर ही बनाया गया था, लेकिन अब फरहान का लक्ष्य इसे वैश्विक फिल्म बनाना है। डॉन 3 को 275 करोड़ रुपये की लागत में बनाया जा रहा है। इसे फरहान, रितेश सिधवानी के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएगी।

More Stories
Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल