मुंबई
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के बीच में भले ही सास और दामाद का रिश्ता हो, लेकिन इनके बीच का बॉन्ड इतना स्वीट है कि इन्हें दोस्त या मां-बेटे की लिस्ट में आराम से डाला जा सकता है। ये दोनों स्टार्स तो साथ में ट्रैवल करते हुए भी एकदम चिल नजर आते हैं। और कभी-कभी तो खिलाड़ी कुमार अपनी सासू मां से स्टाइल के मामले में जबरदस्त मात भी खा जाते हैं।
बिल्कुल ऐसा ही इस बार होता नजर आया है। अक्षय और डिंपल को मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान दोनों ही कम्फी लेकिन कूल लुकिंग क्लोद्स पहने थे। हालांकि, ये साफ था कि इस बार की एयरपोर्ट लुक की बाजी सीधे तौर पर 66 साल की डिंपल कपाड़िया के हाथ ही गई। चलिए इनके लुक्स को थोड़ा और करीब से आपको दिखाते हैं।
सबसे पहले अक्षय कुमार के लुक की बात करते हैं। 56 साल के इस अभिनेता ने हमेशा की तरह ही एयरपोर्ट के लिए कम्फी लुकिंग क्लोद्स चुने थे। इनमें उनके अलहदा अंदाज का टच भी साफ नजर आ रहा था। अक्षय ने ग्रे कलर की स्किन फिट जीस पहनी थी और उसके साथ वाइट टी-शर्ट पेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ऊपर से लॉन्ग चेकर्ड शर्ट डाली हुई थी।

More Stories
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज
हर दूसरे सीन में किस या ब्रा में दिखाना था’, जरीन खान ने बॉलीवुड में मिली नीचाई का किया खुलासा
कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब