भोपाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा आज बुंदेलखंड में बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। विंध्य क्षेत्र से शुरू हुई यात्रा आज पन्ना के बृजपुर से लवकुशनगर पहुंचेगी। इसमें असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल होंगे। महाकौशल क्षेत्र की यात्रा नरसिंहपुर के मिढ़वानी से सागर पहुंचेगी।
इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। वहीं इंदौर संभाग की यात्रा धार से इंदौर के राउ तक जाएगी। इसमें महाराष्टÑ के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। जबकि मालवा क्षेत्र की यात्रा सिवनी मालवा से बैतूल पहुंचेगी। इसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे।

More Stories
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
तमिलनाडु में नारे की सियासत, उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘ओम काली, जय काली’