टीकमगढ़
अपनी विधानसभा को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदासुरेंद्र सिंह गौर अपनी झोली खोलने की तैयारी मे है। श्रीमति गौर के द्वारा खरगापुर विधानसभा मे विकास की गंगा को बहाते हुए। नवीन सड़कों की सौगात दी है। खरगापुर विधानसभा के क्षेत्र वासियों को सड़क निर्माण की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनता के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही है। यह सभी सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। बताया गया है कि बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया गया। जिसमें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में नवीन सड़कों को बजट में शामिल किया गया है।
ग्रामीणों को विकास कार्य की सौगात देते हुए। खरगापुर विधायक चंदासुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने देंगे। खरगापुर विधानसभा वासियों को कई नवीन सड़कों की सौगात मिली है। जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। सड़कों का निर्माण होने से खरगापुर का विकास होगा। उन्होंने बताया कि इन नवीन सड़कों की स्वीकृति हमें मिली है। जिसमें बल्देवगढ़ से पलेरा, देवपुर तिगेला से वनपुरा-सापौन, हृदय नगर तिगेला से कोटरा तक, देरी से खुड़ो तक, लरोंन मुख्य मार्ग से तपरियन तक एवं पथरी गड़ से मचोरा देवराहा तक की सड़के शामिल है। उनके द्वारा हर समय खरगापुर विधानसभा में जनहित हितेषी कार्य किये जाएंगे।

More Stories
भोपाल की झीलों पर मध्यप्रदेश के सेलर्स का शानदार प्रदर्शन, 420 MIX और 29ER में पहला स्थान
अहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
हरियाली अमावस्या पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन