January 17, 2026

KGF स्टार यश ने खरीदी ब्लैक रेंज रोवर:5 करोड़ रूपए है कीमत, फैमिली के साथ किया नई कार का स्वागत

मुंबई

केजीएफ स्टार यश ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक नई एसयूवी शामिल की है। एक्टर ने ब्लैक रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत करीब 5 करोड़ रूपए है। गाड़ी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में यश अपनी फैमिली के साथ नई गाड़ी का लुफ्त उठाते हुए नजर आए।

यश ने अपनी गाड़ी का स्वागत पूरी फैमिली के साथ किया। वीडियो में यश कार ड्राइव करते दिख रहे हैं, गाड़ी के अंदर उनकी वाइफ राधिका पंडित भी नजर आईं। इसके बाद यश ने पत्नी, राधिका और बच्चे आयरा और यथार्थ के साथ गाड़ी के सामने खड़े हो कर पोज भी दिए। बता दें यश को गाड़ियां बहुत पसंद हैं। उनके पास कई महंगी कार भी हैं। रॉकिंग स्टार के पास दो मर्सिडीज हैं।

पहली मर्सिडीज है 5-सीटर GLC 250D Coupe जिसकी कीमत करीब 78 लाख रुपए है। वहीं दूसरी मर्सिडीज कार है 7-सीटर Benz GLS 350D लग्जरी SUV, यह कार लगभग 85 लाख रुपए की है। इसके अलावा उनके पास आडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 520टी, रेंज रोवर एवोक और पजेरो स्पोर्ट जैसी लग्जरी कारें हैं। यश की कुल संपत्ति करीब 53 करोड़ रुपए है।