ब्रिजटाउन
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट लिये लेकिन उनका योगदान इन आंकड़ों से कहीं अधिक था जिसकी बदौलत भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रीजा हेंडरिक्स और मार्को जेनसन के विकेट लिये।
उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘मैने शांतचित्त होकर खेलने की कोशिश की। हम इसी के लिये खेलते हैं और मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरा बेटा यहां है, परिवार यहां है। हमने जीत के लिये बहूत मेहनत की है। इससे बढकर कुछ नहीं। हम इस स्तर पर खेलने के लिये ही खेलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़े मैच में आप और बेहतर करते हैं। मैं पूरे टूर्नामेंट में काफी स्पष्ट और शांतचित्त रहा। अब जीत के बाद जज्बात हावी हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आम तौर पर जज्बात जाहिर नहीं करता लेकिन अब काम पूरा हो गया है। आज मेरे पास शब्द नहीं है। मैं मैच के बाद रोता नहीं लेकिन आज भावनायें हावी हो रही है।’’

More Stories
MS Dhoni को चेपॉक में देखकर भावुक हुई फैन, रोते हुए वीडियो ने जीता दिल
PAK में खेलने आए तो मार देंगे’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली खुली धमकी
Indian Premier League 2026: नंबर 1 से 11 तक रन मशीन कौन? Virat Kohli-MS Dhoni भी टॉप लिस्ट से बाहर