मुंबई.
अमिताभ बच्चन का मालामाल करने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को एक साथ बैठकर पूरा परिवार एंजॉय करता है। ऐसे में केबीसी का हर सीजन काफी हिट रहा है। बिग बी एक बार फिर से अपने इस धमाकेदार शो के साथ वापसी कर रहे हैं। जल्द ही अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति 16' लेकर आ रहे हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति 16' को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। 26 अप्रैल 2024 से 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब बिग बी ने केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच अब रजिस्ट्रेशन तीसरा सवाल भी सामने आ चुका है। आइए जानते हैं क्या है वो सवाल जो बदल सकता है कि आपकी किस्मत?
ये रहा केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल?
सवाल: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में पुरुष युगल जीतने के बाद, ओपन युग में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन बने?
इसका जवाब आपको आज यानी 29 अप्रैल की रात 9 बजे से पहले भेजना होगा।
ये रहा केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल?
सवाल: उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर और आगरा, दोनों को इनमें से किसके लिए भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग प्राप्त है।
इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन D- दरी है।
ये रहा 'कौन बनेगा करोड़पति 16' रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल?
प्रश्न: "श्री कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?"
इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन D- बिहार है। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर साल 1977 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें अपने जीवन में पिछड़ी जाति और दलित वर्ग के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया।
कहां और कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लिए आप व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। आपको बस 8591975331 पर KBC भेजना है। इसके अलावा 5667711 पर एक एसएमएस भेजना होगा। मैसेज में सही केबीसी उत्तर (A/B/C/D), उनकी उम्र, लिंग (M/F/O) लिखकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' 2024 जुलाई या अगस्त के महीने में प्रसारित होगा। प्रीमियर की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज