कलर्स टीवी का बिग बॉस जितना दर्शकों के बीच फेमस है उतना ही सोनी टीवी का कौन बनेगा करोड़पति आॅडियंस का चहीता है। वहीं इस शो को होस्ट करने वाले अमिताभ बच्चन भी अपनी होस्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। इस रियलिटी शो में कई ऐसे पल आए जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का जिक्र किया। लेकिन अब 15वें सीजन के समापन के साथ बिग बी ने भी फैंस से विदाई ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
वहीं उन्हें इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए क्लिप में अमिताभ बच्चन कहते हैं, देवियों और सज्जनों अब हम जा रहे हैं और कल से यह मंच अब नहीं सजेगा। अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आ पाएंगे, ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं।.. शुभरात्री। इसके अलावा वीडियो में यह भी देखने को मिला। जब आॅडियंस में से एक महिला उठती और कहती है, हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।
वीडियो में दिग्गज को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल होते हुए कमेंट में अपना रिएक्शन दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वह आगे शो को होस्ट करेंगे या नहीं। गौरतलब है कि इस सीजन के पहले करोड़पति 21 साल के जसकरण सिंह बने हैं। जबकि किड्स स्पेशल में 12 साल के मयंक भी कम उम्र के करोड़ पति बने थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी प्रभास की अगली फिल्म कल्कि 2898 में नजर आएंगे, जिसका पहले नाम प्रॉजेक्ट के था।

More Stories
Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?
दिलजीत दोसांझ ने किया ताजमहल का दीदार, वीडियो शेयर कर बोले- अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए
सिल्वेस्टर स्टेलोन ने बेटी को काम दिलाने पर मानी नेपोटिज्म की बात, बोले- हां, ये भाई-भतीजावाद ही है