मुंबई
कैटरीना कैफ और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता विजय सेतुपती की आने वाली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी। टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स की प्रस्तुत ‘मैरी क्रिसमस’ को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। मैरी क्रिसमस को अलग-अलग को-एक्टर्स के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है।
मैरी क्रिसमस के हिंदी संस्करण में सह कलाकारों में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं, जबकि तमिल संस्करण में राधिका शरतकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं। इस फिल्म को रमेश तोरानी और जया तोरानी ने प्रोड्यूस किया है। ‘मैरी क्रिसमस’ 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

More Stories
अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें
लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना