भोपाल
मध्य प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर करणी सेना अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यह बात करणी सेना मध्य प्रदेश के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने मीडिया से चर्चा में कही।
बता दें, आर्थिक आरक्षण सहित करीब 22 सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना ने गत आठ जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदर्शन किया था, जिस पर भाजपा ने 22 में से 18 मांगों को माना था, लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं करते हुए भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की।
मांगों को लेकर शर्त
उन्होंने कहा कि जिन 18 मांगों को भाजपा ने मानकर भी अमली जामा नहीं पहनाया, उन मांगों को यदि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करती है तो करणी सेना कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सत्ता परिवर्तन करेगी। यदि कांग्रेस भी उनकी मांगों को अपने घोषणा पत्र में नहीं रखती है तो कांग्रेस का भी विरोध किया जाएगा।

More Stories
उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नजर, कैंडिडेट उतारने की तैयारी; विपक्ष में मचा विवाद
‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP
राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं