बेंगलुरु.
बेंगलुरु में पासपोर्ट सत्यापन के बहाने एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उसे परेशान करने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ब्याटारायणपुरा पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल को महिला की शिकायत के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) एस. गिरीश ने निलंबित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल किरण उनके पासपोर्ट का सत्यापन करने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया तथा उसका उत्पीड़न किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद कांस्टेबल को शनिवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
भारत पर अभी नहीं लगा 100% टैरिफ! रूस प्रतिबंध कानून से फिर क्यों बढ़ा खतरा?
आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस! दिशा सालियान के पिता खुद मातोश्री जाएंगे
हर मेडिकल स्टोर पर CCTV का प्रस्ताव, सरकार के फैसले से क्यों नाराज केमिस्ट?