बेंगलुरु.
लोकसभा चुनाव में करीब एक महीना बचा है और कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में अभी भी अपने उम्मीदवारों की तलाश में जुटी है। दरअसल, कुछ मंत्रियों और विधायकों के चुनाव लड़ने से हिचकने के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगा पा रही है। इसलिए पार्टी जीतने योग्य उम्मीदवारों की तलाश में लग गई है।
कांग्रेस को सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किए 10 दिन हो चुके हैं, जबकि शेष 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस की आठ मार्च को जारी पहली सूची में किसी भी मंत्री और विधायक का नाम नहीं था। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कुछ मंत्रियों और विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए मनाने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि पार्टी को कई क्षेत्रों में जीतने योग्य उम्मीदवारों की पहचान करने में समस्या आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने हाल में कहा था कि पार्टी में सात से आठ मंत्रियों को मैदान में उतारने पर चर्चा चल रही है।

More Stories
बंगाल जीत पर अमित शाह ने याद किया संघर्ष, बोले- 321 भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
पीएम मोदी का लेख: ‘सोमनाथ और भारत की अदम्य आत्मशक्ति’, मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर
हंता वायरस क्रूज पर 2 भारतीय भी, WHO ने 12 देशों में अलर्ट जारी किया