बेंगलुरु
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान बुधवार को होने जा रहा है। खबर है कि भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और जनता दल सेक्युलर के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभाल ली थी।
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। एक ओर जहां भाजपा सत्ता में बने रहने की कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस बड़ी चुनौती पेश कर रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जेडीएस की मौजूदगी दक्षिण भारतीय राज्य के सियासी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।ॉ
हाल ही में में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 69 में से 60 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। खास बात है कि कर्नाटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृहराज्य भी है। दिल्ली और पंजाब के बाद कर्नाटक में एंट्री की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी ने भी 80 नामों के साथ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

More Stories
PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति
ओमान में ड्रोन हमले का शिकार बना तेल टैंकर, मिडिल-ईस्ट संघर्ष में भारतीय की मौत
सीट कन्फर्म नहीं, बढ़ी बेबसी! रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, जनरल डिब्बों की ओर मची भगदड़