चंडीगढ़
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा है। दिल्ली पहुंचने के बाद अब कंगना ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ। इसके अलावा उन्होंने सवाल उठाया है कि पंजाब में ऐसे आतंकवाद और उग्रवाद को कैसे हैंडल करना चाहिए।
कंगना ने कहा, ‘नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं मीडिया और शुभचिंतकों के। सबसे पहले तो बता दूं कि मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान। मैं जब सिक्योरिटी के बाद निकल रही थी तो दूसरे कैबिन में जो सीआईएसफ कर्मचारी थी उन्होंने मेरा उन्हें क्रॉस करने का इंतजार किया और फिर मेरे चेहरे पर हिट किया और गाली देने लगीं।’
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मैंने जब उन्हें पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा वह फार्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। मैं सेफ हूं, लेकिन मेरा कंसर्न है कि जो आतंकवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल करें।'

More Stories
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक और फैंस के साथ खास पल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा- अरमान की जिंदगी में नया तूफान