कंगना रनौत, पॉपुलर निर्देशक-निमार्ता करण जौहर पर निशाना साधने का काई मौका नहीं छोड़तीं. करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म सेल्फी को सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की ये लगातार छठी फ्लॉप फिल्म होने के संकेत दे रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव कंगना रनौत ने हाल ही में सेल्फी को फ्लॉप फिल्म बताते हुए करण जौहर पर तंज कसा. कंगना ये भी दावा किया कि करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने सिर्फ 10 लाख रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया. कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन बमुश्किल 10 लाख रुपये कमाए हैं, मैं एक भी ट्रेडर या मीडिया को इस बारे में बात करते नहीं देख रही हूं। जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं, उनका मजाक उड़ाना या धमकाना भूल जाइए कंगना की पोस्ट पर कई यूजर्स भी अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक न्यूज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, कंगना रनौत का मेल वर्जन!, क्योंकि अक्षय की सेल्फी दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही, यह उनकी लगातार छठी फ्लॉप फिल्म हो सकती है। हालांकि ट्रेड एनालिसिस तरण आदर्श के मुताबिक सेल्फी ने पहले दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सबसे कम फर्स्ट डे कलेक्शन रहा।

More Stories
जन नायगन रिलीज होते ही छाई, विजय के फैंस ने मनाया जश्न
थलपति विजय से जयललिता तक, फिल्मों से राजनीति में आए ये सितारे
‘बच्चे की परवरिश के लिए कुछ भी करूंगी’ बयान पर घिरीं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका, ट्रोलिंग के बाद हुईं भावुक