October 19, 2026

कबीरधाम : गन्ना किसानों का 46 करोड़ रुपये अटका, 11 मार्च को पोंडी-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर करेंगे चक्का जाम

कबीरधाम.

कबीरधाम के किसान आने वाले 11 मार्च को समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के बैनर तले चक्काजाम की तैयारी में हैं। दरअसल, जिले के गन्ना किसानों का गन्ना बेचने के एक माह बाद राशि नही मिली है। यह प्रदर्शन 11 मार्च दिन सोमवार दोपहर एक बजे से एनएच-30 बिलासपुर रोड परसवारा चौक पंडरिया में किया जाएगा। किसानों ने पंडरिया एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।

समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में किसानों का 46 करोड़ रुपये व भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम राम्हेपुर में 12 करोड़ रुपए अटका पड़ा है। रुपये नहीं मिलने पर किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।