हांगझोउ
भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जबकि अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला और इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 9 पदक अपनी झोली में डाल लिए।
मौजूदा विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने कांस्य पदक के एकतरफा प्लेआफ मुकाबले में इंडोनेशिया की रातिह जिलिजाती एफ को हराया। बर्लिन में दो महीने पहले विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 17 वर्ष की अदिति ने 146-140 से जीत दर्ज की।
बाद में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149.145 से हराकर तीसरा स्वर्ण जीता। वह मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग का स्वर्ण जीत चुकी है। ज्योति ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं है। इतने जज्बात उमड़ रहे हैं। मुझे सोचने के लिए समय लगेगा।'

More Stories
7 रन से जीत, 7 विकेट गिरे… वानखेड़े में भारत की रोमांचक जीत और ‘थाला कनेक्शन’! संजू सैमसन ने बनाए नए कीर्तिमान
सेमीफाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 253 रन
डे-नाइट टेस्ट में हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, 3 मैचों से अजेय; क्या एलिसा हीली लगा पाएंगी ब्रेक?