-केंद्र सरकार ने पांच हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर मुहर लगाई
नई दिल्ली। देश में पांच हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले हैं। इनमें मप्र, झारखंड, कर्नाटक, गुवाहाटी और पटना हाईकोर्ट शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है। जस्टिस संजीव सचदेवा को मप्र हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। गौरतलब है कि 23 मई को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद 24 मई से जस्टिस सचदेवा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें जस्टिस संजीव सचदेवा को मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस आशुतोष कुमार गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्टों में रिक्तियों और प्रशासनिक जरूरतों का आकलन करने के बाद ये सिफारिशें की थीं। इन नियुक्तियों से राज्य स्तर पर न्यायपालिका में नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को, नारीशक्ति वंदन बिल पर गरमाएगी बहस
जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बागेश्वर बाबा का लेंसकार्ट पर बयान: नक्कटा, तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम