मुंबई
हॉलीवुड के ए-लिस्ट कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक इन दिनों न्यू यॉर्क में अपने लिए घर की तलाश में व्यस्त हैं। हालांकि, इनके लॉस एंजेलिस वाले घर की बात करें तो ये उन्होंने हमारे देश के सबसे अमीर बिजनेमसमैन की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल से खरीदा था। जेनिफर और बेन ने ये घर ईशा से पिछले साल जून में ही खरीदा था। बेवर्ली हिल्स के ठीक बीच में मौजूद ये आलीशान बंगला 38,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 12 बेडरूम, 24 बाथरूम, एक इनडोर पिकलबॉल कोर्ट, एक जिम, एक सलून, स्पा, एक 155 फीट लंबा इनग्राउंड इन्फिनिटी पूल, एक आउटडोर रसोईघर और कई हरे-भरे लॉन हैं।
500 करोड़ से अधिक में जेनिफर ने खरीदा है ये घर
इस आलीशान और भव्य घर की डील ईशा और जेनिफर के बीच पिछले जून में हुई थी और बताया जाता है कि जेनिफर और बेन ने कथित तौर पर इसे $61 मिलियन या कहें कि 500 करोड़ से अधिक में इसे खरीदा था। वहीं बेन ने साल 2022 में अपना पैसिफिक पैलिसेड्स वाला घर 28.5 मिलियन डॉलर में बेच दिया था। पिछले साल अक्टूबर में जेनिफर ने अपनी बेल-एयर मैंशन वाली संपत्ति 34 मिलियन डॉलर में बेची थी।

More Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा