नई दिल्ली.
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार को बताया है कि सभी फ्रेंचाइजी मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। उन्होंने कहा है कि अगले सीजन से भारतीय खिलाड़ियों को हर मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट के अलावा अलग से मैच फीस के रूप में 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर कोई भारतीय खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के लिए पूरा सीजन खेलता है तो उसे अनुंबध के अलावा 1.05 करोड़ रुपये फ्रेंचाइजी अलग से देगी।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, ''आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस देने के लिए रोमांचित हैं! एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। हर फ्रेंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।'' बीसीसीआई जल्द ही आगामी आईपीएल 2025 नीलामी और रिटेंशन पॉलिसी के लिए नियम की घोषणा भी करेगा।

More Stories
मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, बोले- टीम इंडिया में मौका नहीं मिला तो यह मेरा नुकसान नहीं है
भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के सीरीज से बाहर
भारत की हार पर गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठाए सवाल, इन दो फैसलों को बताया गलत