मुंबई
जान्हवी कपूर मंगलवार की सुबह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। आज नवरात्री का पहला दिन है, इसी के चलते जान्हवी सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मंदिर के परिसर में जान्हवी को नंगे पैर चलते हुए देखा गया। इस मौके के लिए एक्ट्रेस ने बेबी पिंक सलवार कमीज चुना।
वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल बनाया हुआ था। जान्हवी के साथ उनकी पूरी टीम भी नजर आई। भीड़ भाड़ से बचने के लिए जान्हवी ने सुबह का समय चुना। जान्हवी ने हाल ही में रिलीज शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कैमियो किया था। अब वो जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कऋर आॅफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखेंगी।

More Stories
सड़क किनारे कपड़े प्रेस करते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले – इतना डाउन टू अर्थ कोई कैसे हो सकता है?
‘वॉकर’ स्टार चक नॉरिस का निधन, मार्शल आर्ट्स के मास्टर को दुनिया ने खोया, अक्षय कुमार ने जताया शोक
पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना ने दिखाया कमाल, ब्लाउज ने 70 के दशक के ग्लैमर को नया रूप दिया