भोपाल
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की अहम बैठक आज दोपहर में होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए जो नेता भोपाल नहीं आ रहे हैं, उन्हें वचुर्अली जोड़ा जा सकता है। वहीं इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संभाग प्रभारियों के साथ बैठक कर जिलेवार जानकारी ली। ओबीसी मोर्चा की भी आज भाजपा प्रदेश दफ्तर में बैठक बुलाई गई। दोपहर तीन बजे प्रदेश भाजपा दफ्तर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हैं। वे रविवार से ही भोपाल में हैं। इनके अलावा इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।
ओबीसी मोर्चे की भी बैठक
इस बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रवासी संभाग प्रभारी और संभाग प्रभारियों की भी एक अहम बैठक ली। संभाग प्रभारियों से उन्होंने हर जिले को लेकर बातचीत की। वहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है, उस क्षेत्र का भी फीडबैक लिया गया। इसके बाद ओबीसी मोर्चा की भी बैठक हुई। जिसमें इस वर्ग को साधने के लिए भी भाजपा ने रणनीति बनाई।

More Stories
यूपी: सपा की नजर प्रदेश के दलित वोटों पर, 15 मार्च को कांशीराम जयंती मनाएगी पार्टी
मिशन 2027: बीजेपी का ‘D प्लान’ तैयार, सपा की PDA रणनीति को चुनौती
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2024: सात सीटों के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान